कोरोना से राहत नहीं: भारत में एक्टिव केस 72 हजार के पार हुए, पिछले 24 घंटे में 12899 नए मामले, 15 मौत

By विनीत कुमार | Published: June 19, 2022 09:03 AM2022-06-19T09:03:14+5:302022-06-19T09:15:05+5:30

Coronavirus: भारत में कोरोना के एक बार फिर 12 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। कल के 13 हजार मामलों के बाद आज नए केस में मामूली कमी है। हालांकि एक्टिव केस 72 हजार के पार चले गए हैं।

Coronavirus India update active cases crosses 72 thousand mark, 12899 new cases in 24 hrs | कोरोना से राहत नहीं: भारत में एक्टिव केस 72 हजार के पार हुए, पिछले 24 घंटे में 12899 नए मामले, 15 मौत

कोरोना के एक्टिव केस भारत में 72 हजार के पार (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12899 नए मामले, एक्टिव केस 72 हजार 474 हुए। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 855 पहुंच गई है।महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक और हरियाणा से पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक नए केस।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12899 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले नए केस में मामूली कमी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कल सुबह जारी अपडेट में 13 हजार से अधिक नए केस आए थे। हालांकि नए मामलों में कमी के बावजूद फिलहाल कोविड के एक्टिव केस की संख्या में लगातार वृद्धि जारी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार सक्रिय मामले पिछले 24 घंटे में 4366 बढ़े हैं। ऐसे में देश में उपचाराधीन कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर अब 72 हजार 474 पहुंच गई है। इस बीच 15 और लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 855 पहुंच गई है। वहीं 8518 लोग बीमारी से इस अवधि में ठीक भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड वैक्सीन की 13 लाख 24 हजार 591 डोज भी लगाई गई है। ऐसे में अब तक वैक्सीन की कुल 196 करोड़ (1,96,14,88,807) से ज्यादा डोज देशभर में लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में चार लाख 46 हजार 387 कोरोना टेस्ट भी किए गए हैं।

कोरोना: इन 5 राज्यों से सबसे अधिक नए केस

देश में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 3883 नए कोरोना मामले मिले। यहां एक्टिव केस 22 हजार (22,828) के पार पहुंच गए हैं। दो लोगों की मौत भी शनिवार को राज्य में कोरोना से हुई। महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित राज्य है।

महाराष्ट्र के बाद पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक नए केस केरल से आए। यहां 3253 नए मामले मिले। यहां सक्रिय केस अब 21275 हो गए हैं। शनिवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत भी केरल में दर्ज की गई। इसके अलावा दिल्ली से 1534 नए कोरोना मामले शनिवार को मिले। यहां तीन मौतें भी हुई। दिल्ली में अभी 5119 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा कर्नाटक से 750 और हरियाणा से 712 नए कोविड केस मिले।

Web Title: Coronavirus India update active cases crosses 72 thousand mark, 12899 new cases in 24 hrs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे