लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19ः लगातार तीसरे दिन 90 हजार से अधिक मरीज ठीक, दर 80 प्रतिशत के पार

By भाषा | Updated: September 21, 2020 15:53 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि पिछले चौबीस घंटे में 93,356 मरीज ठीक हुए हैं। वक्तव्य के अनुसार, “भारत में राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबारह राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने के नए मामलों की संख्या का 79 प्रतिशत, दस राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से है।ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब 43,96,399 हो गई है और इस मामले में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर है।

नई दिल्लीः भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 90 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए और इसके साथ ही इस महामारी से ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि पिछले चौबीस घंटे में 93,356 मरीज ठीक हुए हैं। वक्तव्य के अनुसार, “भारत में राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

लगातार तीसरे दिन भारत में 90 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।” बारह राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने के नए मामलों की संख्या का 79 प्रतिशत, दस राज्यों और संघ शासित प्रदेशों से है।

वक्तव्य में कहा गया, “ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या अब 43,96,399 हो गई है और इस मामले में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर है। यह आंकड़ा विश्व में कोविड-19 के ठीक होने वाले मरीजों की संख्या का 19 प्रतिशत से अधिक है।”

असम में इस साल 350 बंदियों को रिहा किया गया : सरकार

सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले दो साल के दौरान असम के विभिन्न हिरासत केंद्रों में बंद कम से कम 350 बंदियों को जमानत पर रिहा किया जा चुका है जबकि बीमारियों की वजह से 15 अन्य बंदियों की मौत हो गई।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि उच्चतम न्यायालय ने 13 अप्रैल को व्यवस्था दी थी कि विभिन्न हिरासत केंद्रों में दो साल से बंद लोगों को, कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए पांच हजार रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतों सहित अन्य शर्तों पर रिहा किया जा सकता है।

राय ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की व्यवस्था का पालन करते हुए असम के विभिन्न हिरासत केंद्रों में निरूद्ध 350 बंदियों को जमानत पर रिहा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल में 16 सितंबर तक, राज्य के विभिन्न हिरासत केंद्रों में बंद 15 बंदियों की बीमारियों की वजह से मौत हो गई। इन बंदियों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनकोविड-19 इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील