लाइव न्यूज़ :

भारत में लगातार दूसरे दिन 40 हजार से अधिक नए केस, 43509 मामले मिले, 640 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 29, 2021 09:53 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के एक बार फिर 40 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। वहीं अब एक्टिव केस जरूर कम होकर 4 लाख तीन हजार के करीब पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4 लाख 3 हजार 840 हुईवहीं, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 4 लाख 22 हजार 662 पहुंच गई है

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 43,509 नए मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े कल आए नए केस के मुकाबले कुछ कम हैं। साथ ही ये लगातार दूसरा दिन भी है जब एक बार फिर कोरोना के 24 घंटे में 40 हजार से अधिक नए केस आए हैं। इससे पहले कल सुबह के अपडेट के अनुसार 24 घंटे में 43654 केस सामने आए थे। इसी अवधि में 640 लोगों की और मौत भी इस महामारी की वजह से देश में हो गई है।

वहीं, 38,465 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 22 हजार 662 पहुंच गई है। वहीं कुल संक्रमित होने के केस अब तीन करोड़ 15 लाख 28 हजार 114 हो गए हैं। इसमें 3 करोड़ 7 लाख 1 हजार 612 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

देश में अभी रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत है और एक्टिव मामले घटकर अब 4 लाख 3 हजार 840 रह गए है। वहीं, आईसीएमआर के अनुसार देश में 28 जुलाई तक कोरोना के लिए कुल 46 करोड़ 26 लाख 29 हडार 773 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें कल 17 लाख 28 हजार 795 टेस्ट देश भर मे किए गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल