लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना पर PM नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, मंत्रियों को विदेश न जाने का आदेश, जानें Covid-19 पर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 17:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी मंत्रालयों और राज्यों में, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 73 लोग हो चुके हैं। सरकार नोवेल कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर पूरी तरह से सजग है ।

नई दिल्ली: भारत में बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी मंत्रालयों और राज्यों में, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने लिखा कि इसमें वीज़ा निलंबन से लेकर स्वास्थ्य सेवा की क्षमता बढ़ाने तक के कदम उठाए गए हैं।

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से दहशत में नहीं आने की अपील करते हुए कोरोना के खिलाफ सावधानी बरतने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री आने वाले दिनों में विदेश नहीं जाएगा। मालूम हो कि भारत में अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 73 लोग हो चुके हैं। 

मोदी ने कोविड-19 पर अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ घबराहट को ना, सावधानी को हां कहिए।’’ उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कोई केंद्रीय मंत्री विदेश की यात्रा नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं देशवासियों से भी गैर-जरूरी यात्राएं नहीं करने की अपील करता हूं । ’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि हम बड़े समूह में एकत्र होने से बचकर इसके फैलाव को रोक सकते हैं और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि सरकार नोवेल कोरोना वायरस कोविड 19 के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर पूरी तरह से सजग है । सभी मंत्रालयों और राज्यों ने सभी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठाये हैं । मोदी ने कहा कि इन कदमों में वीजा निलंबित करने से लेकर स्वास्थ्य क्षमतओं को बेहतर बनाने जैसे कदम शामिल हैं ।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना पर ताजा अपडेट देते हुए कहा कि हमेशा मास्क लगाने की जरूरत नहीं। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखता है, तो उसे मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष