लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस इंडिया: एक राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक नहीं आया है कोरोना वायरस का एक भी मामला, देश में 11933 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 15, 2020 18:43 IST

कोरोना वायरस लगभग पूरे भारत में फैल चुका है और अब तक 11933 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस भारत के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।1 राज्य और 3 केंद्रशासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में अब तक 11933 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि भारत में एक राज्य और तीन केंद्रशासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

कोरोना वायरस भारत के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है, लेकिन सिक्किम अकेला राज्य है जहां अब तक कोरोना का कोई भी पॉजिटिव मामले सामने नहीं आया है। इसके अलावा दादर व नगर हवेली, दमन दीव और लक्ष्यद्वीप तीन केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना का कोई संक्रमण सामने नहीं आया है।

इसके अलावा मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड ऐसे राज्य हैं, जहां सिर्फ एक-एक मामले सामने आए हैं। हालांकि नगालैंड के मरीज को असम में शिफ्ट कर दिया गया है, जिसके बाद राज्य में कोई भी कोरोना का मरीज नहीं है। वहीं त्रिपुरा और मणिपुर में कोरोना के दो-दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में आए हैं कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में अब तक 2687 लोग संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 178 लोगों की मौत हो चुकी है और 259 लोग ठीक भी हुए हैं।

दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान में 1 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में आए हैं और यहां 1561 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में 30 लोग ठीक हुए हैं और 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु में 1204 और राजस्थान में 1005 मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में 12 की मौत हुई है और 81 लोग ठीक हुए हैं, जबकि राजस्थान में 147 लोग ठीक हुए हैं और 3 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियासिक्किमकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

क्राइम अलर्टठेकेदार हमारी सैलरी दे दो?, साथ बैठकर शराब पी और लोहे हथौड़े से हमला कर राजीव मंडल को मार डाला

क्रिकेटसिक्किम के खिलाफ 155 रन और उत्तराखंड के खिलाफ 0 रन, स्लिप में शानदार कैच लेकर गुलाबी शहर जयपुर में छा गए रोहित शर्मा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं