लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in India: बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 52,972 नए केस, 771 मौतें, कुल संक्रमितों की संख्या 18 लाख के पार

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2020 11:03 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18,03,695 हो गए जबकि बीमारी से एक दिन में 751 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था।

देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है। इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 18,03,695 हो गए जबकि बीमारी से एक दिन में 751 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 38,135 हो गई है।

वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,86,203 हो गई है जबकि देश में 5,79,357 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है। डेटा के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह लगातार पांचवा दिन है जब देश में कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। भारत में रविवार को कोविड-19 के मामले 17 लाख के पार हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, एक अगस्त तक कुल 2,02,02,858 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 3,81,027 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी