ग्रेट अंडमानी जनजाति के 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, मचा हड़कंप

By भाषा | Published: August 28, 2020 07:15 AM2020-08-28T07:15:53+5:302020-08-28T07:15:53+5:30

बीते दिन देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 75,000 से ज्यादा नए मरीज मिले, जिससे देश में बृहस्पतिवार को कुल संक्रमितों की संख्या 33 लाख के पार चली गई। वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 25 लाख पार कर चुकी है। 

Coronavirus hits isolated Great Andamanese tribe, 10 infected | ग्रेट अंडमानी जनजाति के 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, मचा हड़कंप

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsग्रेट अंडमानी जनजाति के दस लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में इस जनजाति के लोगों की संख्या बहुत ही कम रह गयी है।

पोर्ट ब्लेयरः ग्रेट अंडमानी जनजाति के दस लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संघ शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह में इस जनजाति के लोगों की संख्या बहुत ही कम रह गयी है। हाल ही में पोर्ट ब्लेयर में इस जनजाति के लोगों के छह सदस्यों के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्ट्रेट द्वीप पर एक दल को भेजा था।

स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक और नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने कहा कि 37 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से ग्रेट अंडमानी जनजाति के चार और सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 

रॉय ने कहा कि संक्रमितों में से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ को घर में पृथक-वास में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस जनजाति के 50 से कुछ अधिक लोग ही बचे हैं। 

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,985 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 के 2,309 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक संघ शासित प्रदेश में कोविड-19 के 41 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

आपको बता दें बीते दिन देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 75,000 से ज्यादा नए मरीज मिले, जिससे देश में बृहस्पतिवार को कुल संक्रमितों की संख्या 33 लाख के पार चली गई। वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 25 लाख पार कर चुकी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रिकॉर्ड 75,760 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 33,10,234 हो गई। इसी अवधि में इस खतरनाक वायरस की वजह से 1,023 लोगों की जान गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 60,472 हो गई। देश में अब तक 25,23,771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने की दर 76.24 फीसदी दर्ज की गई। 

Web Title: Coronavirus hits isolated Great Andamanese tribe, 10 infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे