लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में कोविड-19 के एक दिन में सबसे ज्यादा 428 मामले, मृतकों की संख्या हुई 65

By भाषा | Updated: May 7, 2020 05:41 IST

दिल्ली सरकार के अनुसार राजधानी में तीन दिन के बाद एक संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतक संख्या 65 पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 5,532 पर पहुंच गयी। एक दिन में सामने आने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 5,532 पर पहुंच गयी।

एक दिन में सामने आने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली सरकार ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार के अनुसार राजधानी में तीन दिन के बाद एक संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतक संख्या 65 पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 5,532 हो गए हैं । मंगलवार रात तक यह आंकड़ा 5,104 और कुल मृतक संख्या 64 थी। 

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की कोविड-19 संक्रमण से मौत

दिल्ली पुलिस के 31 वर्षीय कांस्टेबल की मंगलवार शाम को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई और उसके नमूने की जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह दिल्ली पुलिस में इस संक्रमण से होने वाली पहली मौत है।

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल का नमूना कोविड-19 की जांच के लिये भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई।

अब तक दिल्ली पुलिस के 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से कई ने उपचार के बाद स्वस्थ होकर ड्यूटी शुरु कर दी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने ट्वीट कर कांस्टेबल की मौत पर दुख जताया और मृतक के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने ट्वीट किया,"पीएस भारत नगर के कांस्टेबल अमित कुमार के आकस्मिक निधन से पुलिस बिरादरी दुखी है। हम दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।"

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला कांस्टेबल उत्तर पश्चिम दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात था। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार को बीमार पड़ गया और उसकी दीप चंद बंदी अस्पताल में जांच की गई, जहां उसे दवाइयां दी गईं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को जब कांस्टेबल ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं लग रही है तो उसे फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत लाया गया घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को घर में पृथक-वास के लिए कहा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों