लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा- कोरोना से मृत्यु दर तीन फीसदी और स्वस्थ होने की दर 20 फीसदी से ज्यादा है

By भाषा | Updated: April 25, 2020 05:39 IST

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य और केंद्रशासित क्षेत्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में वर्धन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। यह बैठक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और कदमों की समीक्षा के लिए थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर तीन फीसदी है और इससे स्वस्थ होने वालों की दर 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राज्यों की तारीफ की।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु दर तीन फीसदी है और इससे स्वस्थ होने वालों की दर 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राज्यों की तारीफ की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य और केंद्रशासित क्षेत्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में वर्धन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। यह बैठक देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और कदमों की समीक्षा के लिए थी।

त्वरित एंटीबॉडी जांच के मामले पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसकी सत्यता पर टिप्पणी नहीं की है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भी इसकी क्षमता की जांच कर रहा है और इस संबंध में जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मृत्यु दर तीन फीसदी और स्वस्थ होने की दर 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से अपील की कि वह मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए मलेरिया, डेंगू और टीबी जैसी बीमारियों को नजरअंदाज न करें।

वहीं उन्होंने लोगों से आरोग्य-सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की। यह एप कोरोना वायरस के खतरे को बताता है। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में बंद के नियम प्रभावी रूप से लागू होने का उदाहरण देते हुए अन्य राज्यों से भी इसे अपनाने की सलाह दी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाहर्षवर्धनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?