लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: संसद सत्र को लेकर बड़ी तैयारी, पहली बार होगा ऐसा, लोकसभा और राज्यसभा में आ सकेंगे बस इतने सदस्य

By हरीश गुप्ता | Updated: June 10, 2020 07:11 IST

देश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच संसद सत्र को लेकर भी चर्चा जारी है. माना जा रहा है कि कम सदस्यों के साथ संसद के दोनों सत्रों का आयोजन किया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद सत्र को लेकर एम. वेंकैया नायडू और ओम बिड़ला ने की अधिकारियों के साथ चर्चादूरी के नियमों का पालन करने के लिए बन रही है योजना, कम सदस्यों के साथ संसद चलाने पर बात

संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की बारी-बारी से उपस्थिति के प्रस्ताव पर उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आधिकारिक रूप से अधिकारियों के साथ मंगलवार को चर्चा की. हालांकि, सत्र के दौरान दोनों सदनों के निर्धारित सभागृह में ही बैठकें होंगी, पर बहुत कम सदस्यों के साथ.

'लोकमत समाचार' ने दी सबसे पहले खबर

बता दें कि लोकमत समाचार ने सबसे पहले खबर दी थी कि सांसदों को बारी-बारी से बुलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से चर्चा की जा रही है. दोनों सदनों के महासचिवों ने जानकारी दी कि यदि सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन करना है तो राज्यसभा में 60 से ज्यादा और लोकसभा में 100 से अधिक सदस्यों की मौजूदगी नहीं रखी जा सकती है. 

प्रस्ताव में कहा गया है कि एक समय में सिर्फ उतने ही सदस्यों को आमंत्रित किया जाए, जितने में सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन किया जा सके. इसके लिए सदन की कार्यवाही में चर्चा में आनेवाले विषयों में भाग लेने वाले सदस्यों को ही आने की अनुमति दी जाए. इसके लिए विभिन्न पार्टियों के सीमित सदस्यों की सूची बना ली जाए.

संसद के केंद्रीय सभागार में लोकसभा सत्र आयोजित करना प्रचालन संबंधी दिक्कतों के कारण संभव नहीं है. विज्ञान भवन में भी लोकसभा सत्र आयोजित करना सदस्यों की संख्या के हिसाब से व्यवहारिक नहीं है. नाडयू और बिड़ला ने दोनों महासचिवों से सदस्यों की वर्चुअल (आभासी) मौजूदगी की संभावना के बारे में भी जानकारी मांगी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसलोकसभा संसद बिलराज्य सभासंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग