लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोविड-19 के 21,700 मामले, मरने वालों की संख्या हुई 686

By भाषा | Updated: April 23, 2020 22:30 IST

कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले कुल 686 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103, मध्य प्रदेश में 81, दिल्ली में 48, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27, तेलंगाना में 24, उत्तर प्रदेश में 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,700 हो गए, वहीं इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 686 हो गई।मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है। फिलहाल, देश में 16,689 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 21,700 हो गए, वहीं इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 686 हो गई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है। फिलहाल, देश में 16,689 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,324 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 19.93 हो गया हे। स्वस्थ होने के बाद एक व्यक्ति अपने देश लौट गया। वहीं, संक्रमण के कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से, वायरस से संक्रमित 34 लोगों की जान गई। इनमें से 18 मौत महाराष्ट्र में, आठ गुजरात में , तीन आंध्र प्रदेश में, दो राजस्थान और एक एक मौत दिल्ली, तेलंगाना एवं मध्य प्रदेश में हुयी है।

कोविड-19 के संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले कुल 686 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103, मध्य प्रदेश में 81, दिल्ली में 48, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में 27-27, तेलंगाना में 24, उत्तर प्रदेश में 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 लोगों की मौत हुई है।

बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।

इसके बाद गुजरात में 2,407, दिल्ली में 2,248, राजस्थान में 1,890, मध्य प्रदेश में 1,695 तमिलनाडु में 1,629, उत्तर प्रदेश में 1,509, तेलंगाना में 960 और आंध्र प्रदेश में 895 मामले सामने आये हैं। पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456, कर्नाटक में 443, केरल में 438, जम्मू-कश्मीर में 407, पंजाब में 277 और हरियाणा में 262 हो गई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 जबकि ओडिशा में 83 मामले हैं। झारखंड में 49 और उत्तराखंड में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 18-18 मामले हैं।

मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं। वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा,“हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ मिलान कर सामने रखे गए हैं।”

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया