लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार सरकार की केंद्र से अपील- मई के अंत तक बढ़ाया जाए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 15, 2020 22:34 IST

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बिहार में चार मई से करीब ढाई लाख लोग आए हैं, जिनमें से करीब 358 प्रवासी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में कोविड-19 के अभी तक 1,012 मामले हैं और सात लोगों की इससे जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार ने केन्द्र से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन मई अंत तक बढ़ाने की अपील की है। साथ ही श्रमिक विशेष और सामान्य यात्री विमान सेवाओं के अलावा इस दौरान सभी रेल और हवाई सेवाओं को निलंबित रखने की भी अपील की है।

बिहार सरकार ने केन्द्र से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन मई अंत तक बढ़ाने की अपील की है। साथ ही श्रमिक विशेष और सामान्य यात्री विमान सेवाओं के अलावा इस दौरान सभी रेल और हवाई सेवाओं को निलंबित रखने की भी अपील की है।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केन्द्र के चौथे चरण के लॉकडाउन के लिए दिशा-निर्देश तय करने के लिए राज्यों से मांगे गए सुझावों में यह अपील की गई।

देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त हो रहा है। सूत्र ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकतर सुझाव प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा उठाए मुद्दों के अनुरूप है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने और मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्रमिक विशेष तथा सामान्य यात्री ट्रेनों के अलावा सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित रखने की मांग की है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने कहा कि वह गंभीरता से लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे। उपरोक्त प्रतिबंध माह अंत तक जारी रहें ताकि राज्य में लौट रहे प्रवासियों से निपटने का समय मिल जाए।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बिहार में चार मई से करीब ढाई लाख लोग आए हैं, जिनमें से करीब 358 प्रवासी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में कोविड-19 के अभी तक 1,012 मामले हैं और सात लोगों की इससे जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील