लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: विमानन मंत्रालय के अधिकारी सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आने के बाद हुए पृथक

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:04 IST

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संसद में 18 मार्च को सासंद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आये उसके अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्वयं को पृथक कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संसद में 18 मार्च को सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आये उसके अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्वयं को पृथक कर लिया है। उससे पहले दिन में सिंह और उनकी मां एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा की थी कि पिछले सप्ताह गायिका कनिका कपूर की पार्टी शामिल होने के बाद वे अब अपने को सबसे पृथक कर रहे हैं।

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संसद में 18 मार्च को सांसद दुष्यंत सिंह के संपर्क में आये उसके अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर स्वयं को पृथक कर लिया है।

उससे पहले दिन में सिंह और उनकी मां एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घोषणा की थी कि पिछले सप्ताह गायिका कनिका कपूर की पार्टी शामिल होने के बाद वे अब अपने को सबसे पृथक कर रहे हैं।

कनिका कपूर में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। सिंह परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति से संबद्ध संसदीय समिति के सदस्य है। समिति ने 18 मार्च को अपनी बैठक की थी जिसमें विमानन मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार नागर विमानन सचिव पी एस खरोला बैठक में शामिल हुए थे और उन्होंने स्वयं को पृथक कर लिया है।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस बैठक में शामिल हुए एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव बंसल ने स्वयं को अलग किया है या नहीं।

मंत्रालय ने ट्वीट किया कि 18 मार्च की बैठक में शामिल हुए और सांसद के संपर्क में आये अधिकारी एहतियात के तौर पर सबसे पृथक हो गये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरवसुंधरा राजेलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब