Coronavirus: पंजाब में 94000 से ज्यादा लोग विदेश से लौटे, 30 हजार को पृथक किया गया

By भाषा | Published: March 24, 2020 10:16 PM2020-03-24T22:16:45+5:302020-03-24T22:16:45+5:30

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हाल ही में 94,000 से अधिक लोग विदेश से लौटे हैं। उनमें से लगभग 30 हजार लोगों का पता लगाकर उन्हें पृथक कर दिया गया है।

Coronavirus: About 30,000 people who returned from abroad in Punjab quarantined | Coronavirus: पंजाब में 94000 से ज्यादा लोग विदेश से लौटे, 30 हजार को पृथक किया गया

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह। (फाइल फोटो)

Highlightsपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि लगभग 30,000 अनिवासी भारतीयों या हाल ही में विदेश से लौटे लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये पृथक रखा गया है। मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हाल ही में 94,000 से अधिक लोग विदेश से लौटे हैं। उनमें से लगभग 30 हजार लोगों का पता लगाकर उन्हें पृथक कर दिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को कहा कि लगभग 30,000 अनिवासी भारतीयों या हाल ही में विदेश से लौटे लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये पृथक रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि हाल ही में 94,000 से अधिक लोग विदेश से लौटे हैं। उनमें से लगभग 30 हजार लोगों का पता लगाकर उन्हें पृथक कर दिया गया है।

सिंह ने कहा, ''बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी (कोरोना वायरस) से बुरी तरह प्रभावित देशों से लौटे हैं। उनमें से कई लोग यहां इस बीमारी के लक्षण ला सकते हैं।''

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में सामाजिक दूरी बनाए रखना और विदेश से लौटे लोगों का पता लगाकर उनका इलाज कराना बेहद जरूरी है।

Web Title: Coronavirus: About 30,000 people who returned from abroad in Punjab quarantined

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे