लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना वायरस के 76 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3,515

By भाषा | Updated: May 1, 2020 05:45 IST

बुधवार तक, राष्ट्रीय राजधानी में 3,439 मामले और 56 मौतों की पुष्टि हुई थी। इनमें से 1,094 रोगी ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,362 लोगों का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 3,515 हो गई, जबकि तीन और लोगों की मौत इससे हुई हैं। दिल्ली सरकार ने ये आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों में कहा गया कि बृहस्पतिवार को 76 नए मामले सामने आए, जबकि तीन लोगों ने वायरस से संक्रमित होने के कारण दम तोड़ दिया।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 3,515 हो गई, जबकि तीन और लोगों की मौत इससे हुई हैं। दिल्ली सरकार ने ये आंकड़े जारी किए हैं।

आंकड़ों में कहा गया कि बृहस्पतिवार को 76 नए मामले सामने आए, जबकि तीन लोगों ने वायरस से संक्रमित होने के कारण दम तोड़ दिया।

बुधवार तक, राष्ट्रीय राजधानी में 3,439 मामले और 56 मौतों की पुष्टि हुई थी। इनमें से 1,094 रोगी ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,362 लोगों का इलाज चल रहा है।

सरकार पूर्वी दिल्ली के एक निषिद्ध क्षेत्र से सील हटाएगी

दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को पूर्वी जिले में एक कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र से सील हटाने करने का फैसला किया क्योंकि इस क्षेत्र से पिछले चार हफ्तों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पूर्वी दिल्ली में वर्धमान अपार्टमेंट सरकार द्वारा सील हटाये जाने वाला दूसरा निषिद्ध क्षेत्र है। इससे पहले मंसारा अपार्टमेंट से सील हटायी गयी थी, यह अपार्टमेंट भी भी पूर्वी जिले में पड़ता है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह दिल्ली सरकार के 'ऑपरेशन शील्ड' के सफल कार्यान्वयन के बाद संभव हुआ है।’’

दिल्ली सरकार आजादमंडी में व्यापारियों एवं श्रमिकों की कोविड-19 जांच के लिए दो टीम तैनात करेगी

दिल्ली सरकार ने आजादपुर थोक सब्जी मंडी में एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वहां व्यापारियों एवं श्रमिकों की कोविड-19 जांच के लिए दो मेडिकल टीम तैनात करने का निर्णय लिया है।

अब तक मंडी में कोविड-19 संक्रमण के 16 मामले सामने आ चुके हैं। एशिया के इस सबसे बड़े सब्जी एवं फल थोक बाजार में अबतक एक व्यापारी की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उसे अस्पताल ले जाया गया। एक निगरानी दल यह पता करने में जुट गया है कि उसके संपर्क में कौन कौन आया था।’’ अधिकारियों के अनुसार दो मेडिकल टीम आजादपुर मंडी में तैनात की गयी है।

टीम में एक डॉक्टर, प्रयोगशाला तकनीशियन और नर्स है। मंडी में कोविड-19 के मामले बढ़ते जाने के बीच उनके संपर्क में आये सैंकड़ों लोग पृथक वास में भेजे गये हैं। नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और भीड़भाड़ रोकने एवं एक दूसरे से दूरी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया