लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना के 37 नए मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 403

By भाषा | Updated: April 30, 2020 05:47 IST

बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बिहार में अब तक 21,180 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 65 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 403 हो गये।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि बक्सर में 14, पश्चिम चंपारण में पांच, दरभंगा में चार, पटना एवं रोहतास में तीन-तीन, बेगूसराय एवं भोजपुर में दो—दो तथा वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद एवं सीतामढ़ी में एक—एक मामला सामने आया।

बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 403 हो गये। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि बक्सर में 14, पश्चिम चंपारण में पांच, दरभंगा में चार, पटना एवं रोहतास में तीन-तीन, बेगूसराय एवं भोजपुर में दो—दो तथा वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद एवं सीतामढ़ी में एक—एक मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि बक्सर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 14 मामले सामने आए हैं उनमें सात पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। संजय ने बताया कि पश्चिम चंपारण में पांच पुरूषों में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि दरभंगा में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं, उनमें एक पुरुष (53) तथा तीन महिलाएं शामिल हैं। संजय ने बताया कि पटना में तीन महिलाएं, रोहतास में दो पुरुष और एक महिला, बेगूसराय में दो पुरुष और वैशाली में एक महिला , मधेपुरा में एक महिला , औरंगाबाद में एक महिला एवं सीतामढ़ी में एक महिला में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बिहार में अब तक 21,180 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 65 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाबिहार विधान सभा चुनाव २०२०लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह