Coronavirus: उड़ाने रद्द होने से कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे 300 भारतीय

By भाषा | Published: March 18, 2020 07:05 AM2020-03-18T07:05:43+5:302020-03-18T07:05:43+5:30

विभिन्न समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो में एक छात्रा कह रही है, ''हम फिलिपीन में पढ़ाई कर रहे हैं। कई उड़ानें रद्द हो गई हैं और हम कुछ घंटों से यहां फंसे हुए हैं। हम फिलिपीन वापस नहीं जा सकते और न ही भारत सरकार हमें लाने को तैयार है। हम भारतीय अधिकारियों से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। हम में से कोई भी फिलिपीन वापस नहीं जाना चाहता।''

Coronavirus: 300 Indians Stuck at Kuala Lumpur Airport due to cancellation of flights | Coronavirus: उड़ाने रद्द होने से कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे 300 भारतीय

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस के चलते उड़ानें रद्द होने से केरल के कम से कम 300 लोग मलेशिया के कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।ये लोग फिलिपीन, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा कर हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। इनमें कई छात्र भी शामिल हैं।

कोरोना वायरस के चलते उड़ानें रद्द होने से केरल के कम से कम 300 लोग मलेशिया के कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। ये लोग फिलिपीन, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा कर हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। इनमें कई छात्र भी शामिल हैं।

विभिन्न समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो में एक छात्रा कह रही है, ''हम फिलिपीन में पढ़ाई कर रहे हैं। कई उड़ानें रद्द हो गई हैं और हम कुछ घंटों से यहां फंसे हुए हैं। हम फिलिपीन वापस नहीं जा सकते और न ही भारत सरकार हमें लाने को तैयार है। हम भारतीय अधिकारियों से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। हम में से कोई भी फिलिपीन वापस नहीं जाना चाहता।''

वीडियो में कुछ लोगों ने कहा कि बोर्डिंग पास मिलने के बाद उन्हें बताया गया कि उड़ान रद्द कर दी गई है। यात्रियों ने कहा केरल, बेंगलुरू और चेन्नई को जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

राज्यसभा सदस्य जोस के मणि ने कहा कि वह भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। एक अन्य वीडियो में एक महिला रोते हुए अधिकारियों से उन्हें इटली से बाहर निकालने की गुहार लगा रही है। महिला ने कहा, ''हमें केवल अपनी राज्य और केन्द्र सरकार से उम्मीद कर सकते हैं। हम यह जानना चाहते हैं कि क्या हम वापस आ पाएंगे।'' 

Web Title: Coronavirus: 300 Indians Stuck at Kuala Lumpur Airport due to cancellation of flights

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे