लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोलकाता के निजी अस्पतालों में नौकरी छोड़ 185 नर्सें वापस रवाना हुईं मणिपुर

By भाषा | Updated: May 16, 2020 05:40 IST

इस्तीफा देने वाली एक नर्स ने फोन पर कहा, ''हमारे अभिभावक चिंतित हैं और यहां रोजाना मामले बढ़ने से हम भी काफी तनाव में हैं। हमारा राज्य एक हरित प्रदेश है और हम घर वापस जाना चाहते हैं। परिवार और माता-पिता हमारी प्राथमिकता हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की राजधानी में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद यहां विभिन्न निजी अस्पतालों में नौकरी करने वाली मणिपुर की कम से कम 185 नर्सें इस्तीफा देकर अपने गृह राज्य के लिये रवाना हो गई हैं।एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पहले से ही नर्सों की कमी है और ऐसे में इन नर्सों के चले जाने से दिक्कत बढ़ेगी।

पश्चिम बंगाल की राजधानी में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद यहां विभिन्न निजी अस्पतालों में नौकरी करने वाली मणिपुर की कम से कम 185 नर्सें इस्तीफा देकर अपने गृह राज्य के लिये रवाना हो गई हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान पहले से ही नर्सों की कमी है और ऐसे में इन नर्सों के चले जाने से दिक्कत बढ़ेगी। इस निजी अस्पताल की भी नौ नर्स नौकरी छोड़ कर जा चुकी हैं।

इस्तीफा देने वाली एक नर्स ने फोन पर कहा, ''हमारे अभिभावक चिंतित हैं और यहां रोजाना मामले बढ़ने से हम भी काफी तनाव में हैं। हमारा राज्य एक हरित प्रदेश है और हम घर वापस जाना चाहते हैं। परिवार और माता-पिता हमारी प्राथमिकता हैं।''

एक अन्य नर्स ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ''अगर हम जीवित बचे, तो आगे भी नौकरी मिल जाएगी।''

इस बीच, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 10 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 153 हो गई। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह कहा गया है।

वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कम से कम 84 नये मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 1,407 हो गये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं