लाइव न्यूज़ :

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले, 300 के करीब पहुंचा आंकड़ा

By भाषा | Updated: April 27, 2020 11:01 IST

Bihar Corona Update: बिहार में अब तक सबसे अधिक मामले मुंगेर से आए हैं। वहीं, राज्य के कुल 38 जिलों में से 22 जिलों में कोविड-19 के केस आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में 13 और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, 290 हुई कुल संख्या13 नए मामलों में पांच पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं, बिहार के 22 जिले कोरोना से प्रभावित

बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में कारोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष तथा आठ महिलाएं शामिल हैं । उन्होंने बताया कि इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि ये लोग संक्रमित कैसे हुए।

गौरतलब है कि पटना स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की मौत हो गयी है। बिहार के कुल 38 जिलों में से 22 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए हैं।

मुंगेर में 81, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, रोहतास में 15, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय में नौ, गया में छह, भागलपुर एवं पूर्वी चंपारण में पांच-पांच, अरवल में चार, नवादा एवं सारण में तीन—तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो—दो तथा लखीसराय, मधेपुरा एवं जहानाबाद में एक—एक मामला सामने आया है।

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है । वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। बिहार में अब तक 16,985 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 56 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील