लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में CRPF के 12 और जवान हुए कोरोना से संक्रमित, कुल संक्रमित सीआरपीएफ जवानों की संख्या हुई 47

By अनुराग आनंद | Updated: April 28, 2020 20:44 IST

आज सीआरपीएफ न बताया, "CRPF के एक जवान, जिनको पिछले सप्ताह  कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन हो गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री अमित शाह ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शहीद होने वाले जवान को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ जवान अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े।

नई दिल्ली: देश भर में तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इस बीच आज दिल्ली में CRPF के 12 और जवान COVID-19 के शिकार हो गए। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक,  दिल्ली के 12 सीआरपीएफ जवानों में आज कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह अब तक कुल संक्रमित सीआरपीएफ जवानों की संख्या 47 हो गई है। इनमें से एक जवान की आज दिल्ली में मौत हो गई है।

बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई है। जवान की मौत के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश की सेवा और आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।

अमित शाह ने ट्वीट किया, "कोरोना संक्रमण से लड़ रहे सीआरपीएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के निधन की सूचना से अत्यंत दुःखी हूं। वह अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े। देश की सेवा व आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने परसों ही सब-इंस्पेक्टर इकराम हुसैन के परिजनों से फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना था। देश के एक बहादुर जवान को खोना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश और केंद्र सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।"

सीआरपीएफ ने जानकारी देते हुए बताया, "केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान, जिनको पिछले सप्ताह  कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन हो गया है।"

टॅग्स :कोरोना वायरसअमित शाहसीआरपीएफसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत