Coronavirus: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 1.94 लाख नए मामले, 442 मौत, ओमीक्रोन केस 4868 हुए

By विनीत कुमार | Published: January 12, 2022 09:24 AM2022-01-12T09:24:59+5:302022-01-12T10:08:49+5:30

Coronavirus|: भारत में कोरोना के नए मामलों में 15% से ज्यादा का उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 1.94 लाख केस आए हैं। ओमीक्रोन मामले भी पांच हजार के करीब पहुंच गए हैं।

Coronavirus 12 January India reports 194720 fresh COVID cases and 442 deaths in 24 hours | Coronavirus: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 1.94 लाख नए मामले, 442 मौत, ओमीक्रोन केस 4868 हुए

भारत में कोरोना के 2 लाख के करीब नए केस (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 15.8 प्रतिशत का उछाल आया है।देश में संक्रमण दर बढ़कर 11.05 प्रतिशत हो गया है, साप्ताहिक सक्रमण दर 9.82 प्रतिशत है।देश में कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 9 लाख 55 हजार 319 हो गए हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के एक लाख 94 हजार 720 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए है। वहीं, 442 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। नए मामलों में कल के मुकाबले 15.8 प्रतिशत की उछाल है। वहीं संक्रमण दर बढ़कर 11.05 प्रतिशत हो गया है। कल ये 10% पर आ गया था। वहीं, साप्ताहिक सक्रमण दर 9.82 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 60405 लोग ठीक भी हुए हैं। फिलहाल देश में एक्टिव केस बढ़कर 9 लाख 55 हजार 319 हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक ओमीक्रोन वेरिएंट के 4868 मामलों की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने बताया कि कल के मुकाबले 26657 ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कल 1 लाख 68 हजार 63 मामले सामने आए थे।

ताजा अपडेट के बाद अब देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 84 हजार 655 हो गई है। वहीं देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 153 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 85 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई।


देश में ओमीक्रोन की क्या है स्थिति?

ओमीक्रोन के मामले अभी देश में 28 राज्यों तक फैल चुके हैं। इसमे सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से आए हैं। महाराष्ट्र में 1281 मामले आ चुके हैं। इसमें 499 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान है, जहां से 645 केस आए हैं। इसमें 402 ठीक हो चुके हैं।

इसके अलावा दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 केस आए हैं। इन राज्यों में क्रमश: 57, 26 और 140 मरीज ओमीक्रोन वेरिएंट को मात दे चुके हैं। देश में अभी तक सामने आए 4868 ओमीक्रोन केस में 1805 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Web Title: Coronavirus 12 January India reports 194720 fresh COVID cases and 442 deaths in 24 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे