लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, देश में Covid-19 के मामलों में आई 40 फीसदी गिरावट

By स्वाति सिंह | Updated: April 18, 2020 09:45 IST

देश में 14,378 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 480 तक पहुंच गई है। इसी बीच खबर है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। देश में अब तक करीब 14 हजार तक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।

नई दिल्ली: भारत समेत पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। देश में अब तक करीब 14 हजार तक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि लगभग 500 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच खबर है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि बीते महीने के आखिरी दो हफ्ते की तुलना में 1 अप्रैल से अब तक करीब 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को देशभर से कोरोना के 905 मामले सामने आए हैं। जो पिछले 5 दिनों का न्यूनतम स्तर है। हालांकि, मौतों का आंकड़ा कम नहीं हुआ है और 38 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों के केवल 61 नए मामले सामने आए. वहीं इससे पहले प्रदेश में एक दिन में सबसे अधिक 361 मामले दर्ज हैं। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी गई। यहां शुक्रवार को 118 मामले सामने आए, जबकि गुरुवार को 286 मामले सामने आए थे। बता दें कि देश में सबसे अधिक कोरोना मरीज महाराष्ट्र में ही हैं। 

दिल्ली में कोरोना वायरस से बुरा हाल 

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नये मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को कुल मामले बढ़ कर 1707 पहुंच गये। वहीं, चार और लोगों की मौत होने के साथ मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 42 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मालवीय नगर और जहांगीरपुरी सहित विभिन्न इलाकों को निषिद्ध क्षेत्र में शामिल किये जाने के साथ इन इलाकों की संख्या बढ़ कर 68 हो गई। दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी बी एम मिश्रा ने बताया कि संगम विहार में एक स्थान को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। 

भारत में कोरोना वायरस से 480 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 14,378  व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 480 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11906 हैं और 1991 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं। बीते 24 घंटे में 43 मौतें हुई हैं जबकि 991 नए केस मिले हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव