लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 23336 हुए, 20 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 10, 2020 15:50 IST

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 23,336 पहुंच गई है और 20 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों में ज्यादातर ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं। ‘डोरमेट्री’ एक ऐसे बड़े कमरे को कहते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या में बिस्तर लगे होते हैं और उसमें रहने वाले लोगों के लिये एक साझा शौचालय होता है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगापुर में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर रविवार को 23,336 हो गये।सिंगापुर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 23,336 पहुंच गई है

सिंगापुर: सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 876 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर रविवार को 23,336 हो गये। नए मामलों मे सिंगापुर के तीन नागरिक या स्थायी निवासी हैं, जबकि शेष लोग वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं।

सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 23,336 पहुंच गई है और 20 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों में ज्यादातर ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले विदेशी नागरिक हैं। ‘डोरमेट्री’ एक ऐसे बड़े कमरे को कहते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या में बिस्तर लगे होते हैं और उसमें रहने वाले लोगों के लिये एक साझा शौचालय होता है।

‘चैनल न्यूज एशिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक वायरस की रोकथाम के लिए एक महीने से ज्यादा ‘सर्किट ब्रेकर’ अवधि में रहने के बाद सिंगापुर में 12 मई से कुछ व्यवसाय खुलेंगे। देश में अब तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रविवार तक कोविड-19 के 2,296 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक पूरी दुनिया में 2,79,311 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है जबकि 40 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हुए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी