लाइव न्यूज़ :

क्वारंटाइन के बाद केरल से लापता हुए IAS अधिकारी, सरकार करेगी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रेस हुआ लोकेशन

By निखिल वर्मा | Updated: March 27, 2020 12:15 IST

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल ही है. यहां 129 भारतीय समेत आठ विदेशी नागरिकों कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. केंद्र औ राज्य सरकारें इसके प्रसार को रोकने के लिए हरसंंभव कदम उठा रही है. इसके चलते देशव्यापी लॉकडाउन भी लागू हुआ है. इसके बावजूद कुछ लोग सजगता नहीं दिखा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे स्वास्थ्य मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा केस केरल (137) और महाराष्ट्र (130) में सामने आए हैं.भारत में कोविड-19 का पहला केस केरल राज्य में ही सामने आया था, जब चीन के वुहान से लौटे मेडिकल छात्र को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया.

केरल के कोल्लम जिले डिप्टी क्लेक्टर अनुपम मिश्रा लापता हो गए हैं। इस महीने के शुरुआत में आईएएस अधिकारी अनुपम मिश्रा यूनाइटेड किंगडम से लौटे थे जिसके बाद वह कोल्लम में  क्वारंटाइन पर थे। इसके बाद वह कानपुर निकल गए। उनके फोन का आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश के कानुपर में मिला है। केरल सरकार के वरिष्ठ प्रवक्ता ने बताया कि युवा आईएएस अधिकारी ने गंभीर चूक किया है। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि अनुपम मिश्रा 21 मार्च को कानपुर के लिए निकले थे। भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन है और अब यहां 724 केस सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के चलते 17 लोगों की मौत भी हुई है। केरल में अब तक 137 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कोल्लम प्रशासन ने अनुपम मिश्रा के गायब होते ही उनके चालक, निजी सुरक्षा गार्ड और सचिव को क्वारंटाइन में डाल दिया है। अनुपम मिश्रा की गुमशुदगी ने केरल सरकार को भी हैरत में डाल दिया है। केरल सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा है कि एक कप्तान इस तरह से जहाज नहीं छोड़ सकता। अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कोल्लम के जिला कलेक्टर अब्दुल नासिर ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को सरकार के ध्यान में लाया है। उन्होंने कहा कि अनुपम मिश्रा ने उन्हें यात्रा के बारे में सूचित नहीं किया था। उनकी अनुपस्थिति की बात तब सामने आई जब दो दिन बाद स्वास्थ्य अधिकारी उनके घर आए। घर पर उन्हें नहीं पाया गया। उनके फोन कॉल को ट्रेस करने पर पता चला कि लोकेशन कानपुर हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकेरलउत्तर प्रदेश में कोरोनाकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह