लाइव न्यूज़ :

कोरोना फैलने के डर से अखबार की बिक्री में गिरावट, विक्रेता बोले- लोग हमें बिल्डिंग में नहीं घुसने दे रहे, जानें क्या न्यूजपेपर से फैल सकता है कोविड-19

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2020 09:12 IST

भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 600 के पार चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिये तीन सप्ताह (21 दिनों) के लिए राष्ट्रव्यापी बंदी की घोषणा की हैदुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हजार से ज्यादा हो गई है।

कोलकात:कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में अखबारों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। देश के कई इलाकों में लोगों ने अखबार खरीदना बंद कर दिया है। लोगों को लग रहा है कि अखबार को छूने से कोरोना वायरस फैल सकता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी कोरोना वायरस फैलने के डर से अखबारों की बिक्री कम हो गई है। एक विक्रेता ने कहा, "हमें लोग बिल्डिंग में ही घुसने नहीं दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आप जहां से आ रहे हैं वहां से भी वायरस आ सकता है,  इसलिए हम लोग कुछ दिनों के लिए अखबार बंद करना चाहते हैं।" वहीं कोलकाता के एक समाचार पत्र विक्रेता अमित गोस्वामी कहते हैं, "हमारी बिक्री में 80 प्रतिशत की कमी आई है।" 

जानिए क्या अखबार छूने से फैलता है कोरोना वायरस 

अगर आपको भी लगता है कि अखबार छूने से कोरोना वायरस फैल सकता है तो आप भ्रम में हैं। अखबारों के जरिए कोरोना वायरस नहीं फैलता है। WHO की गाइडलाइंस के मुताबिक, अखबार जैसी चीजें लेना सुरक्षित है। मॉर्डन प्रिंटिंग तकनीक पूरी तरह ऑटोमेटेड है। व्यावसायिक सामान के दूषित होने की संभावना कम है। इसमें हाथों का इस्तेमाल नहीं होता। अखबार बांटने वाली हॉकर सप्लाई चेन पूरी तरह सैनिटाइज्ड होती है। लेकिन अगर फिर भी आपको डर है तो घर में आए अखबारों को आप हाथ में सैनिटाइजर लगाकर ही पढ़ें या छूएं। 

कोरोना वायरस: लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को हो सकता है नौ लाख करोड़ रुपये का नुकसान

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये देश भर में की गयी बंदी (लॉकडाउन) से अर्थव्यवस्था को 120 अरब डॉलर (करीब नौ लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हो सकता है। यह भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के चार प्रतिशत के बराबर है। उन्होंने राहत पैकेज की जरूरत पर जोर देते हुए बुधवार को आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में भी कटौती की। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक तीन अप्रैल को अगली द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निष्कर्षों की घोषणा करने वाला है। विश्लेषकों का अनुमान है कि रिजर्व बैंक नीतिगत दर में बड़ी कटौती करेगा। यह भी मानकर चलना चाहिये कि राजकोषीय घाटा का लक्ष्य अब पार हो जाना तय है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम