लाइव न्यूज़ :

कोरोना वैक्सीन अपडेट: कैडिला, कोवाक्सीन का फेज-1 और ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का फेज-2 ट्रायल पूरा

By एसके गुप्ता | Updated: September 16, 2020 20:50 IST

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित उत्तर देते हुए यह जानकारी दी है कि 30 से अधिक वैक्सीन कंपनियों को सहयोग दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कहा कि तीन वैक्सीन एडवांस ट्रायल में हैं। भारत बायोटेक और ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार वैक्सीन के ट्रायल परिणामों की जांच जारी है।

नई दिल्ली: कोरोना महामाहरी से बचाव के लिए वैक्सीन कब तक आएगी। यह सवाल आज हर कोई पूछ रहा है। बुधवार को संसद में भी यह सवाल उठा। जिसके जवाब में सरकार ने कहा कि तीन वैक्सीन एडवांस ट्रायल में हैं। कैडिला, भारत बायोटेक और ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट की ओर से तैयार वैक्सीन के ट्रायल परिणामों की जांच जारी है। उम्मीद है कि साल के अंत तक महामारी से निपटान के लिए वैक्सीन आ जाएगी। अच्छी खबर यह है कि भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई)  ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित उत्तर देते हुए यह जानकारी दी है कि 30 से अधिक वैक्सीन कंपनियों को सहयोग दिया गया है। इससे पहले आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव ने कहा था कि भारत में 3  वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है जिसमें कैडिला और भारत बॉयोटेक ने पहले चरण की टेस्टिंग पूरी की है। 

सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के दूसरे चरण का बी-3 ट्रायल पूरा कर लिया है। अब डीजीसीआई की मंजूरी के बाद तीसरे चरण की टेस्टिंग 14 स्थानों पर 1,500 वॉलिएंटर्स पर शुरू की जाएगी। डा. भार्गव ने कहा कि कैडिला की कोरोना वैक्सीन का फेज-1 ट्रायल पूरा हो चुका है। इसमें 3 डोज 14 से 28 दिन के अंतराल पर लगते हैं। जबिक भारत बायोटेक और आईसीएमआर के संयुक्त प्रयासों से तैयार कोवाक्सीन वैक्सीन के दूसरे फेज का ट्रायल शुरू हो चुका है। फेज एक के ट्रायल का अभी सूक्ष्म आंकलन किया जा रहा है।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कुछ समय पहले कहा था कि सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के आखिरी तक कोरोना की वैक्सीन बन जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस साल के अंत तक भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन देश को मिल सकती है। वैक्सीन बनने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह लगाई जाएगी। इसके बाद बुजुर्ग और गंभीर बीमारी वाले रोगियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव