लाइव न्यूज़ :

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के करीब 17 हजार नए मामले, पिछले 24 घंटे में 418 की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 25, 2020 09:23 IST

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16, 922 नए मामले सामने आए हैं। ये पहली बार है जब भारत में एक दिन में कोरोना के 16 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख 73 हजार के पार पहुंची, 16 हजार से ज्यादा नए मामलेपिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से 418 लोगों की हो चुकी है मौत, अब तक कुल 14894 लोगों की गई जान

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 16922 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इसी अवधि में 418 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। ये आंकड़े बुधवार सुबह से आज सुबह के बीच के हैं। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 14894 हो गया है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या भी 4 लाख 73 हजार से ज्यादा हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 4,73,105 है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1,,86,514 है। वहीं, अब तक  2,71,697 लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच आईसीएमआर ने बताया है कि देश में 24 जून तक कुल 75,60,782 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इसमें पिछले 24 घंटे में  2,07,871 टेस्ट हुए हैं।

दिल्ली में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश के शहरों की बात करें तो दिल्ली में कोरोना से अब सबसे ज्यादा मामले हो गए हैं। बुधवार को और 3,788 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ कर 70,000 के आंकड़े को पार कर गए, जबकि शहर में अभी तक इस संक्रमण से 2,365 लोग की मौत हुई है। इसी के साथ दिल्ली इस वायरस से बुरी तरह प्रभावित मुम्बई से आगे निकल गयी। 

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,890 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,42,900 हो गए। इस वायरस से 208 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,739 हो गई। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के आज 1,144 नए मामले सामने आए, जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 69,625 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनाबिहार में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह