लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लाशों के बीच कोरोना का इलाज करा रहे मरीज, भाजपा नेता ने शेयर किया दिल दहला देने वाला वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: May 8, 2020 08:38 IST

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब भयावह रूप लेने लगा है। महाराष्ट्र में तो इस जानलेवा वायरस ने तबाही मचा रखी है। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई में हैं। मुंबई की दिल दहला देने वाली स्थिति के बीच सामने आ रहे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारनामे भी डरा देने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के सायन अस्पताल का एक चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वॉर्ड में लाशों के बीच मरीजों का इलाज चल रहा है।महाराष्ट्र में अब तक 17 हजार के करीब कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 651 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब भयावह रूप लेने लगा है। महाराष्ट्र में तो इस जानलेवा वायरस ने तबाही मचा रखी है। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंबई में हैं। मुंबई की दिल दहला देने वाली स्थिति के बीच सामने आ रहे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारनामे भी डरा देने वाले हैं। इस क्रम में मुंबई के सायन अस्पताल का एक चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वॉर्ड में लाशों के बीच मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में अब तक 17 हजार के करीब कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 651 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के वॉर्ड में कई मरीज बेड पर लेटे हैं। मरीजों के बीच में काली प्लास्टिक में लपेटे कई शव बेड पर पड़ें हैं।

देखें वीडियो..

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग स्वास्थ्य विभाग की आलोचना करते नहीं थक रहे। भाजपा नेता नीतेश राणे ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'सायन अस्पताल में शवों के साथ मरीज भी सो रहे हैं। यह अति है। यह कैसा प्रशासन है। बहुत ही शर्मनाक बात है।' वीडियो वायरल होने के बाद अस्पातल के डीन ने माना है कि यह वीडियो उन्हीं के अस्पताल का है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के शव को ले जाने के लिए उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन कोई अस्पताल में आने को तैयार ही नहीं हो रहा। इसलिए हमें शवों को ऐसे रखना पड़ रहा है।

डीन के जवाब पर नीतेश राणे ने कहा, 'इस जवाब के बाद मुंबईवासी बीएमसी से क्या उम्मीद कर सकते हैं? निजी अस्पताल मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं और सरकारी अस्पतालों में हालात ऐसे हैं। क्या यह मेडिकल इमरजेंसी है!' नीतेश आगे कहते हैं, 'पहले तो सायन अस्पताल के अधिकारियों ने इस वीडियो को फेक बताया। बाद में उन्होंने माना कि वीडियो उनके ही अस्पताल का है। अस्पताल की तरफ से आया बयान हैरान कर देने वाला है।'

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया