Corona in Delhi: दिल्ली में 24 घंटे में 38 लोगों की मौत, संक्रमण के 11684 नए केस, कल से पॉजिटिविटी रेट में कमी
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 18, 2022 08:15 PM2022-01-18T20:15:15+5:302022-01-18T20:17:31+5:30
Corona in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण दर 27.99 फीसदी थी और 12,527 नए मामले आए थे।
Corona in Delhi: दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,684 नए मामले मिले तथा 38 और संक्रमितों की मौत हो गई। संक्रमण दर कम होकर 22.47 प्रतिशत पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
दिल्ली में सक्रिय मामले 78,112 हैं। पॉजिटिविटी रेटर 22.47% है। कल यानी 17 जनवरी से 5.52% कम है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण दर 27.99 फीसदी थी और 12,527 नए मामले आए थे। सोमवार को 50,002 नमूनों की जांच की गई थी, जबकि रविवार को 44,762 नमूनों का परीक्षण किया गया था।
COVID-19 | Delhi reports 11,684 new cases & 38 deaths in last 24 hours; Active cases 78,112. Positivity rate 22.47%- 5.52% less than yesterday, January 17 pic.twitter.com/qnoHO6KplL
— ANI (@ANI) January 18, 2022
राष्ट्रीय राजधानी में अस्पतालों में कुल 2730 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 139 वेंटिलेटर पर हैं। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कुल मामले बढ़कर 17,34,181 पर पहुंच गए हैं जबकि कोविड के कारण मृतक संख्या 25,425 पहुंच गई है। दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 78,112 है, जबकि 63,432 मरीज घर में पृथक-वास में हैं।