बिहार में कोरोनाः नीतीश कुमार ने कोविड पाबंदियों को 6 फरवरी तक बढ़ाया, ट्वीट कर दी जानकारी

By एस पी सिन्हा | Published: January 20, 2022 07:17 PM2022-01-20T19:17:39+5:302022-01-20T19:24:39+5:30

नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। शादी-विवाह को लेकर पहले जो पाबंदियां लगी थीं वही जारी रहेंगी।

corona in bihar Nitish Kumar extended the covid restrictions till 6 February | बिहार में कोरोनाः नीतीश कुमार ने कोविड पाबंदियों को 6 फरवरी तक बढ़ाया, ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार में कोरोनाः नीतीश कुमार ने कोविड पाबंदियों को 6 फरवरी तक बढ़ाया, ट्वीट कर दी जानकारी

Highlightsनाइट कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगानीतीश कुमार ने सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी। रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा- 'कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।'

नीतीश कुमार ने ट्वीट में लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है। उन्होंने लिखा,आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।पटना में क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की गुरुवार हुई बैठक में कोविड की स्थिति का समीक्षा की गई। राज्य में नाइट कर्फ्यू पहले 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू थी। जिसे बढ़ाकर 6 फरवरी किया गया है। 

नाइट कर्फ्यू पहले की तरह रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। शादी-विवाह को लेकर पहले जो पाबंदियां लगी थीं वही जारी रहेंगी। शादी विवाह में अब भी 50 लोग ही शामिल होंगे। दुकान बंद करने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी शैक्षणिक संस्थान 6 फरवरी तक बंद रहेंगे। तमाम पाबंदियां फिलहाल अभी लागू रहेगी। पिछले पांच दिनों में कोरोना के आंकड़ों में जो उतार-चढ़ाव सामने आए हैं, उसे देखते हुए गुरुवार हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये फैसला लिया गया। 

Web Title: corona in bihar Nitish Kumar extended the covid restrictions till 6 February

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे