Coronavirus Update: भारत में कोरोना ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 265 की मौत, 8 हजार के करीब आए नए मामले
By विनीत कुमार | Published: May 30, 2020 09:26 AM2020-05-30T09:26:31+5:302020-05-30T09:27:54+5:30
भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 73 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 4971 लोगों की मौत हुई है। ये भारत में कोरोना मामलों में सबसे बड़ा उछाल है।
भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। साथ ही आंकड़ों में भी बड़ा उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से 265 लोगों की मौत हुई है जबकि 7964 नये मामले सामने आये हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।
भारत में अब कुल संक्रमितों की भी संख्या 173763 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 86422 है जबकि 82370 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 4971 लोगों की मौत हुई है।
Highest spike of 7,964 new #COVID19 cases and 265 deaths in the last 24 hours in India. Total number of cases in the country now at 1,73,763 including 86422 active cases, 82370 cured/discharged/migrated and 4971 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/990tyBfGPe
— ANI (@ANI) May 30, 2020
देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां संक्रमण के मामले 62 हजार के पार हो गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 62228 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं मृतकों की संख्या 2098 है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 33133 है।
इससे पहले शुक्रवार सुबह के अपडेट के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 1.68 लाख थी। वहीं, मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े के पार गया था। बता दें कि देश में कोरोना के खतरे के बीच 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन का ये चौथा चरण है जिसकी समयसीमा कल खत्म हो रही है। लॉकडाउन के चौथे चरण में कई छूट भी दिये गए हैं। हालांकि, इन सबके बीच कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।