Corona: विदेश मंत्री जयशंकर और महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण कोविड पॉजिटिव
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 27, 2022 07:29 PM2022-01-27T19:29:37+5:302022-01-27T19:31:25+5:30
Corona: दिल्ली में कोविड-19 के 4291 नए मामले, 34 और लोगों की महामारी से मौत हो गई। संक्रमण दर 9.56 प्रतिशत पर स्थिर है।
Corona: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। विदेश मंत्री ने हाल में अपने संपर्क में आए सभी लोगों से तत्काल एहतियाती कदम उठाने को कहा। महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण कोरोना से संक्रमित हैं।
External Affairs Minister Dr S Jaishankar tested #COVID19 positive. pic.twitter.com/H3pYqDECBV
— ANI (@ANI) January 27, 2022
जयशंकर ने आज दिन में फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-यीव ले द्रुइयां के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लिया। केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हाल में मेरे संपर्क में आने वालों से एहतियाती कदम उठाने का अनुरोध करता हूं।’’
Maharashtra Minister and Congress leader Ashok Chavan tested positive for #COVID19pic.twitter.com/xB3utDNJE1
— ANI (@ANI) January 27, 2022