Corona cases in Mumbai: मुंबई में कोरोना वायरस के 10860 नए केस, महाराष्ट्र में हालत खराब, 24 घंटे में 18466 मामले
By सतीश कुमार सिंह | Published: January 4, 2022 08:06 PM2022-01-04T20:06:51+5:302022-01-04T20:07:49+5:30
Corona cases in Mumbai: कॉर्डेलिया क्रूज पोत गोवा से मंगलवार शाम को मुंबई तट पर पहुंचा, जिसमें सवार करीब 2000 लोगों में से 66 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Corona cases in Mumbai: बीएमसी ने कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,860 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,18,462 हो गई। दैनिक मामले पिछले दिन की तुलना में 34.37 फीसदी अधिक रहे।
COVID19 | Maharashtra reports 18,466 new cases & 20 deaths today; Active cases 66,308. Omicron case tally reaches 653, of these 259 have been discharged pic.twitter.com/75MjN4N98G
— ANI (@ANI) January 4, 2022
कोविड-19 के दो मरीजों की मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 16,381 हुई। महाराष्ट्र में आज 18,466 नए मामले और 20 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले की संख्या बढ़कर 66,308 है। ओमीक्रोन मामले की संख्या 653 तक पहुंची, इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई है।
Mumbai reports 10,860 fresh infections of COVID19 & 2 deaths; Active cases 47,476 pic.twitter.com/WGfQpt2KaE
— ANI (@ANI) January 4, 2022
केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 3,640 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,49,489 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 453 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 48,637 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। केरल में पिछले दो सप्ताह से लगातार संक्रमण के नये मामलों की संख्या तीन हजार से कम रही थी।
मौत के नए मामलों में 423 ऐसे मामले में भी शामिल हैं जिन्हें किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 30 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई। विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,363 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 51,89,100 हो गई है।