लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना केस 26 हजार के पार, उज्जैन में मास्क नहीं पहनने पर 320 लोगों को तीन घंटे के लिए भेजा अस्थायी जेल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 24, 2020 22:00 IST

भोपाल में  सिर्फ अत्यावश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी. भोपाल में लॉकडाउन के दौरान ही बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार मनाये जाएंगे. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी विवरण के अनुसार प्रदेश  में आज  तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 26210 हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में आज कोरोना से 11  लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना के संक्रमण से  791 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राज्य में आज कोरोना से पीड़ित  507 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए. इस तरह प्रदेश में अब तक कोरोना से  17866  लोग ठीक हो चुके हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 26 हजार के पार कर गई है. मध्य प्रदेश में आज कोरोना संक्रूमण के 736 नए मामले सामने आए.

कल मप्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25474 थी. राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण आज रात 8  बजे से टोटल लॉक डाउन लागू  हो गया. लॉकडाउन 4 अगस्त की सुबह 8 बजे तक लागू  रहेगा। 

इस दौरान भोपाल में  सिर्फ अत्यावश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी. भोपाल में लॉकडाउन के दौरान ही बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार मनाये जाएंगे. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी विवरण के अनुसार प्रदेश  में आज  तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 26210 हो गई.

प्रदेश में आज कोरोना से 11  लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना के संक्रमण से  791 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राज्य में आज कोरोना से पीड़ित  507 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए. इस तरह प्रदेश में अब तक कोरोना से  17866  लोग ठीक हो चुके हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण के 7553 एक्टिव प्रकरण है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण के  177  नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राजधानी में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर  4977 हो गई.

राजधानी में आज 75 लो  अस्पातल से लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए. आज भोपाल में कोरोना से 2  लोगों मौत हुई. भोपाल में अब तक कोरोना से  150 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. इंदौर में आज कोरोना के  99नए मामले सामने आए. इस तरह अब तक इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों के 6556 मामले सामने आ चुके है. इंदौर में आज कोरोना से 1 व्यक्ति  की मृत्यु हुई . इंदौर में अब तक 302 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी  है. इंदौर में आज कोरोना से 30  लोग ठीक हुए. इसको मिलाकर इंदौर में अब तक कोरोना से 4549 लोग ठीक हो चुके है.   

उज्जैन में मास्क नहीं पहनने पर प्रशासन ने 320 लोगों को तीन घंटे के लिये भेजा अस्थायी जेल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले 320 लोगों को मास्क न पहनने और सामाजिक मेल जोल से दूरी का पालन नहीं करने के आरोप में जिला प्रशासन ने शहर में बने अस्थायी जेल में भेज दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) बिदिशा मुखर्जी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी 320 लोगों को लगभग तीन घंटे तक देवास गेट इलाके में स्थित अस्थायी जेल में रखा गया ताकि वे मास्क पहनें और सामाजिक मेल जोल की दूरी के नियम का पालन करें तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।’’

उन्होंने बताया कि जेल में लोगों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा बनाए गए मास्क भी भुगतान पर उपलब्ध कराए गए। एडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने अस्थायी जेल में लोगों को शपथ दिलाई कि वे सभी मास्क पहनेंगे, सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उज्जैन में अब तक कोरोना संक्रमण के 1080 मामले मिले हैं। इनमें से 71 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 823 मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 186 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेशभोपालउज्जैनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया