आरोग्य सेतु ऐप ने 300 उभरते हॉटस्पॉट की जानकारी देकर सरकार को किया अलर्ट, दी ये चेतावनी
By स्वाति सिंह | Published: May 10, 2020 08:42 AM2020-05-10T08:42:58+5:302020-05-10T08:43:29+5:30
अब तक 6 करोड़ 90 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप से अपने स्वास्थ्य जांच की। इनमें 34 लाख लोगों ने खुद को बीमार घोषित किया क्योंकि उनमें एक या तीन से ज्यादा लक्षण दिख रहे थे। 70 स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित टीम उन 6.5 लाख लोगों के पास पहुंची जिन लोगों में दो या दो से ज्यादा लक्षण दिखे।
नई दिल्ली: कोरोना संकट से निपटने में मदद के लिए मोदी सरका ने आरोग्य सेतु ऐप को हथियार बनाया है। इसी बीच नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा है कि इस ऐप से देशभर में 300 कोरोना हॉटस्पॉट्स का पता लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, 'इस आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता है कि अगर आरोग्य सेतु ऐप नहीं होता तो ये उभरते हॉटस्पॉट्स पकड़ में नहीं आते। उन्होंने कहा कि इस ऐप ने अथॉरिटीज को देशभर के 650 हॉटस्पॉट्स और 300 उभरते हॉटस्पॉट्स को लेकर अलर्ट कर दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक एक रिपोर्ट के मुताबिक, कांत ने कहा, 'महाराष्ट्र में अयोग्य ऐप ने 18 जिलों के 60 हॉटस्पॉट्स का पता लगाया है। वहीं देशभर में 13 से 20 अप्रैल के बीच 130 हॉटस्पॉट्स की पहचान की। बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इन अनुमानित हॉटस्पॉट्स को वास्विक हॉटस्पॉट्स घोषित कर दिया।'
उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने वाले अब तक कम-से-कम 12,500 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोग्य सेतु ऐप दुनिया के किसी भी अन्य टेस्टिंग प्लैटफॉर्म से बेहतर है।
उन्होंने कहा कि अब तक 6 करोड़ 90 लाख लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप से अपने स्वास्थ्य जांच की। इनमें 34 लाख लोगों ने खुद को बीमार घोषित किया क्योंकि उनमें एक या तीन से ज्यादा लक्षण दिख रहे थे। 70 स्वास्थ्यकर्मियों की समर्पित टीम उन 6.5 लाख लोगों के पास पहुंची जिन लोगों में दो या दो से ज्यादा लक्षण दिखे।
आरोग्य सेतु दुनिया की सबसे अधिक डाउनलोड होने वाली स्वास्थ्य सेवा ऐप
बीते हफ्ते कांत ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव संबंधी जानकारी देने के लिये सरकार द्वारा जारी आरोग्य सेतु ऐप दुनिया में सबसे अधिक डाउनलोड होनी वाली स्वास्थ्य सेवा ऐप बन गई है। कांत ने ट्विटर पर कहा कि यह अप्रैल में दुनिया के शीर्ष 10 डाउनलोड किए गए ऐप में से एक है। इसे चार मई तक करीब नौ करोड़ उपयोगकर्ताओं ने डाउनलोड किया है। केंद्र ने यह अनिवार्य कर दिया है कि सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी इसका इस्तेमाल करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से इस ऐप को डाउनलोड करने की अपील की थी। यह ऐप लोगों को उनके आसपास कोरोना संक्रमित के बारे में जानकारी देती है।
देशभर में नौ करोड़ लोगों ने आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड किए: सरकार
देशभर में लगभग नौ करोड़ लोगों ने आरोग्य सेतू मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड किया है। कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयास के तौर पर लाए गए इस ऐप का इस्तेमाल सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने कहा कि आरोग्य सेतु में कोई डेटा या सुरक्षा उल्लंघन का कोई मामला नहीं है। दरअसल एक एथिकल हैकर ने ऐप्लिकेशन में सुरक्षा मुद्दे को लेकर चिंता जताई थी और विपक्षी कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इसकी आलोचना की है।
मोबाइल ऐप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को यह पता लगाने में मदद करता है कि उन्हें कोविड-19 का खतरा है या नहीं। यह कोरोना वायरस और इसके लक्षणों से बचने के तरीकों सहित लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करता है।