देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7 लाख से कम, रिकवरी दर 90 फीसदी, 69 लाख से अधिक ठीक

By एसके गुप्ता | Published: October 23, 2020 09:19 PM2020-10-23T21:19:10+5:302020-10-23T21:19:10+5:30

बीते 24 घंटों में जहां देश में नए मामले कम आए हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं।

Corona active cases less than 7 lakhs country recovery rate 90 percent covid | देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7 लाख से कम, रिकवरी दर 90 फीसदी, 69 लाख से अधिक ठीक

देश में अब तक कोरोना के 77 लाख 61 हजार 312 मामले सामने आ चुके हैं।

Highlightsकोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या भारत में 69 लाख से अधिक हो गई है। देश में कोरोना का आंकड़ा साढ़े 77 लाख को पार कर गया है। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 17 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्लीः कोरोना के आंकड़े बता रहे हैं कि स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7 लाख से कम हो गए हैं। 

कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या भारत में 69 लाख से अधिक हो गई है। अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटों में जहां देश में नए मामले कम आए हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं।

इस दौरान देश में कोरोना के कारण 690 लोगों की मौत हुई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना का आंकड़ा साढ़े 77 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 6 लाख 95 हजार 509 सक्रिय मामले बचे हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 17 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में अब तक कोरोना के 77 लाख 61 हजार 312 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 69 लाख 48 हजार 497 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 20,303 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर गिरकर 8.96% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक दिन में 73,979 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.51% है

करीब 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट :

देश में अभी तक 10 करोड़ से ज्यादा नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा है कि देश में गुरुवार तक 10,01,13,085 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 14,42,722 टेस्ट कल किए गए हैं।

Web Title: Corona active cases less than 7 lakhs country recovery rate 90 percent covid

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे