लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय के बयान से घुटने टेकने वाले नेतृत्व का ‘षड्यंत्रकारी नकाब’ उतर गया: कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को खत्म करने के मकसद से हुए समझौते को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान जारी करने के बाद शुक्रवार को दावा किया कि ‘घुटने टेकने वाले नेतृत्व का षड्यंत्रकारी नकाब’ उतर गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘ रक्षा मंत्रालय ने 12 फरवरी को ‘ऑपरेशन कवरअप’ के तहत बयान जारी किया जिससे भारत के उस घुटने टेकने वाले नेतृत्व के चेहरे से षड्यंत्रकारी नकाब उतर गया है जो नेतृत्व करने का हकदार नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी सरकार और रक्षा मंत्रालय के बयान में बहुत खामियां हैं। रक्षा मंत्री और रक्षा मंत्रालय के बयानों से यह तथ्य पूरी तरह उजागर हो गया है कि मोदी सरकार ‘कैलाश रेंज’ से भारतीय जवानों को पीछे हटाने पर सहमत हो गई है ।’’

सुरजेवाला ने सवाल किया कि कैलाश रेंज से पीछे हटने पर सहमति जताकर मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘अक्षम्य समझौता’ क्यों किया है?

उन्होंने कहा, ‘‘पैंगोंग झील इलाके के उत्तरी किनारे पर भारत का फिंगर 4 तक हमेशा नियंत्रण रहा है और भारत के सैनिक फिंगर 8 तक गश्त करते थे। बयानों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार फिंगर 4 से फिंगर 3 तक जवानों को हटाने पर सहमत हुई है। यह भारत की भूभागीय अखंडता के साथ समझौता है।’’

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग सो (झील) इलाके में सैनिकों को पीछे हटाने के लिए चीन के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिये जाने के परिणामस्वरूप भारत ने किसी भी इलाके से दावा नहीं छोड़ा है।

उसने यह भी बताया कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में देश के राष्ट्रीय हित और भूभाग की प्रभावी तरीके से रक्षा की गई है, क्योंकि सरकार ने सशस्त्र बलों की ताकत पर पूरा भरोसा दिखाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?