लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और माकपा नेता मोहम्मद सलीम कोरोना से संक्रमित, कई केंद्रीय मंत्री भी गए क्वारंटीन में

By भाषा | Updated: August 4, 2020 00:44 IST

Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं 38 हजार 135 लोगों की मौत हो गई है। आईसीएमआर के अनुसार भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देकानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है।केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी खुद को पृथक करने की जानकारी दी थी क्योंकि वह भी हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मिसे थे। रविवार (2 अगस्त) को गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम और माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने सोमवार (3 अगस्त) को कहा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए खुद को पृथक (सेल्फ आइसोलेशन) कर लिया है क्योंकि वह शनिवार (1 अगस्त) शाम गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। शाह ने रविवार (2 अगस्त) को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की थी। इससे पहले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी खुद को पृथक करने की जानकारी दी थी क्योंकि वह भी हाल ही में गृह मंत्री से मिले थे।

कार्ति चिदंबरम और  मोहम्मद सलीम ने ट्वीट कर कही ये बात

कार्ति ने ट्वीट किया, ''जांच में मैं कोविड से संक्रमित पाया गया हूं। मेरे अंदर इसके मामूली लक्षण हैं और चिकित्सा परामर्श के अनुसार में अपने घर पर पृथक-वास में हूं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं उन सभी लोगों से चिकित्सा प्रोटोकॉल का अनुसरण करने का आग्रह करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं।’’

माकपा नेता सलीम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। उनमें इसके मामूली लक्षण हैं। सलीम ने कहा कि अपने डॉक्टर की सलाह पर वह एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का मकसद अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों को संक्रमण के खतरे से बचाना है। रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, मैं बिल्कुल ठीक हूं। प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए मैंने कुछ दिनों के लिए अपने घर पर ही खुद को पृथक कर लिया है क्योंकि शनिवार शाम एक आधिकारिक मुलाकात में अमित शाह जी से मिला था। मैं घर से काम कर रहा हूं और योग एवं व्यायाम जैसी नियमित दिनचर्या का पालन कर रहा हूं। किताबें पढ़ रहा हूं और शास्त्रीय संगीत का लुत्फ उठा रहा हूं।’’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा- चिंता की बात नहीं है

अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और वह ठीक होकर जल्द काम पर लौटेंगे। मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे मणिपाल अस्पताल ने कहा कि येदियुरप्पा के स्वास्थ्य में ‘‘अच्छा सुधार’’ हो रहा है और उनकी स्थिति ‘‘चिकित्सकीय रूप से स्थिर’’ है। पिछले नौ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करवा रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोविड-19 की रविवार को कराई गई जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसलिए उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में बिताने होंगे। वह भोपाल स्थित चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 25 जुलाई से भर्ती हैं।

कोरोना वायरस के ताजा अपडेट

देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है। इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकार्ति चिदंबरमरविशंकर प्रसादबाबुल सुप्रियोअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए