लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की जीत पर विजय माल्या ने इन दो नेताओं को दी बधाई, क्या है कनेक्‍शन?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2018 11:26 IST

माल्या ने हाल में राजनीतिज्ञों पर आरोप लगाया था कि उन्हें बैंक कर्ज नहीं चुकाने के मामले में 'पोस्टर ब्वॉय' के रूप में दिखाया जा रहा है. माल्या ने ट्वीट कर दोनों युवा नेताओं को विधानसभा चुनावों में भाजपा को पराजित करने पर बधाई दी.

Open in App

संकट में फंसे भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने आज कांग्रेस नेताओं सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राजस्थान और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत पर बधाई दी. ब्रिटेन की एक अदालत ने हाल में माल्या को भारत को सौंपने का आदेश दिया है.

माल्या ने हाल में राजनीतिज्ञों पर आरोप लगाया था कि उन्हें बैंक कर्ज नहीं चुकाने के मामले में 'पोस्टर ब्वॉय' के रूप में दिखाया जा रहा है. माल्या ने ट्वीट कर दोनों युवा नेताओं को विधानसभा चुनावों में भाजपा को पराजित करने पर बधाई दी.

उन्होंने ट्वीट किया, ''यंग चैंपियंस सचिन पायलट और जे. एम. सिंधिया को बधाई.'' सोमवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने लंदन में अपने फैसले में कहा था कि तड़क-भड़क जिंदगी जीने वाले अरबपति के पास वित्तीय सौदों में गलत जानकारी देने के भारतीय अदालतों के सवाल का कोई जवाब नहीं है.

ईडी को दिया जवाब माल्या ने कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इस दावे को लेकर भी सवाल उठाया जिसमें ईडी ने कहा था कि क्या कोई व्यक्ति 300 बैग के साथ बैठक में भाग लेने जाता है. माल्या ने इस खबर के लिंक को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''अगली बार ईडी कहेगा कि मैंने जेट एयरवेज 777 की उड़ान को चार्टर्ड किया था.''

टॅग्स :विधानसभा चुनावसचिन पायलटज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाविजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया