लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नागरिकता बिल के मुद्दे पर शिवसेना के रुख से 'असहमत', कहा, 'उद्धव ठाकरे से करेंगे बात'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 5, 2019 14:39 IST

Congress on Citizenship Amendment Bill: कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर शिवसेना के रुख को लेकर कहा है कि वह इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे से बात करेगी

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संसोधन बिल के मुद्दे कांग्रेस उद्धव ठाकरे से करेगी बातशिवसेना ने दिए हैं नागरिकता संशोधन बिल पर समर्थन के संकेत

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर शिवसेना के रुख पर कांग्रेस ने कहा कि वह इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे से बातचीत करेगी। कैबिनेट ने बुधवार को इस सत्र में पेश करने के लिए नागरिकता संशोधन बिल को मंजूरी दी थी और अब इसे 9 दिसंबर को संसद में पेश किया जाएगा।   एएनआई के मुताबिक, शिवसेना के इस बिल का समर्थन करने के संकेत के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को कहा, 'कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के) में यह तय किया गया था कि राष्ट्रीय मुद्दों (नागरिकता संशोधन विधेयक) पर आम सहमति के बाद निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस उद्धव ठाकरे से इस मामले पर बात करेगी।'

शिवसेना ने कहा था, 'राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों पर उसका रुख नहीं बदलेगा'

पिछली बार सरकार द्वारा पेश इस बिल का कई पार्टियों ने विरोध किया था और ये लोकसभा में पास होने के बावजूद राज्यसभा में पास नहीं हो सका था। लेकिन इस बार के बिल में हुए बदलावों के बाद कई पार्टियां इसका समर्थन करती नजर आ रही है। 

शिवसेना ने भी बुधवार को इस बिल को समर्थन देने का संकेत देते हुए कहा था कि कि वह कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार होने के बावजूद राष्ट्र हित से जुड़े मुद्दों पर अपना रुख कायम रखेगी। 

नागरिकता संशोधन बिल का उद्देश्य बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आने वाले छह समुदायों-हिंदू, सिख, जैन बौद्ध, ईसाई और पारसी धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता देना है। 

टॅग्स :कांग्रेसउद्धव ठाकरेशिव सेनानागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी