लाइव न्यूज़ :

अगस्त के पहले सप्ताह तक कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष 

By शीलेष शर्मा | Updated: July 29, 2019 20:33 IST

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद हुई कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की घोषणा करने के साथ-साथ यह भी साफ कर दिया था कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा. 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी सूत्र बताते है कि इस बैठक में व्यापक स्तर पर 75वीं सालगिरह को मनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. संभवत: यह समारोह राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किये जाने के संकेत है. 

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद से ऊहापोह में फंसी कांग्रेस अगस्त के प्रथम सप्ताह में अपने नये अध्यक्ष का चयन कर लेगी. 

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति होगा. हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह और शशि थरूर जैसे नेता प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने की मांग कर रहे है जिसे प्रियंका गांधी ने स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. 

अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में जिन नामों पर मंथन चल रहा है उनमें अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक के अलावा कुछ युवा नेताओं के नाम चर्चा में है जिन पर पार्टी नेतृत्व को फैसला करना है. हालांकि राहुल ने इस फैसले से अपने को पूी तरह अलग कर लिया है लेकिन सूत्र बताते है कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से परामर्श के बाद ही नये अध्यक्ष के नाम पर कोई निर्णय होगा. 

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद हुई कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की घोषणा करने के साथ-साथ यह भी साफ कर दिया था कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा. 

इधर कांग्रेस ने 31 जुलाई को पार्टी के महासचिवों की बैठक बुलाकर राजीव गांधी के 75वें जन्मदिवस को बड़े पैमाने पर मनाने पर मंथन करने का फैसला भी किया है. पार्टी सूत्र बताते है कि इस बैठक में व्यापक स्तर पर 75वीं सालगिरह को मनाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि पार्टी 75वीं सालगिरह को मनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रखी है ताकि इस समारोह की छाप राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छोड़ी जा सके.  संभवत: यह समारोह राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किये जाने के संकेत है. 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे