पंजाब नगर निगम चुनाव में BJP का सफाया, कांग्रेस की बंपर जीत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 18, 2017 01:54 PM2017-12-18T13:54:10+5:302017-12-18T14:38:36+5:30

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है.

congress sweeps punjab municipal election 2017 | पंजाब नगर निगम चुनाव में BJP का सफाया, कांग्रेस की बंपर जीत

कांग्रेस

जहां एक तरफ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है वहीं पंजाब में हुए निगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी का सफाया कर दिया है।

दरअसल, रविवार को पंजाब के अमृतसर, जालंधर और पटियाला में नगर निगम चुनाव कराए गए थे, जिनकी मतगणना रविवार को ही देर शाम की गई है। इन तीनों पालिका चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। 

वहीं, अमृतसर नगर निगम की 85 सीटों में से कांग्रेस ने 69 पर कब्जा जमाया है, जबकि बीजेपी को 6 और अकाली दल को 6 सीटों पर ही विजय प्राप्त हुई है। 
 
पटियाला नगर निगम की 60 सीटों में से 56 के नतीजे आए हैं, जोकि सभी कांग्रेस के खाते में गई हैं। इसी तरह जालंधर नगर निगम की 80 में से 77 सीटों के नतीजे आए, जिनमें से 66 कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जालंधर में बीजेपी को 8 और अकाली दल को 4 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीट पर विजयी रहे हैं।

वहीं इन चुनाव के नतीजे के बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर और विपक्ष के कुप्रचार की करारी हार बताया। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं पंजाब के लोगों को विपक्ष के दबाव के हथकंडे के आगे न झुकने के लिए बधाई देता हूं।

आपको बता दें कि इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, मुख्य विपक्ष आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के बीच था। वहीं, पंजाब के सबसे बड़े शहर लुधियान के नगर निगम के लिए चुनाव नहीं हो सका क्योंकि यहां मतदाता सूची को अपडेट नहीं किया जा सका था।

Web Title: congress sweeps punjab municipal election 2017

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे