लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों में बदले जाएंगे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, मंथन जारी

By शीलेष शर्मा | Updated: November 1, 2020 07:27 IST

कांग्रेस में कुछ नेता बिहार चुनाव के तुरंत बाद प्रदेश के अध्यक्षों में बदलाव चाहते हैं। वहीं, दूसरे नेताओं का तर्क है कि जनवरी के अंत में नये पार्टी अध्यक्ष को चुना जाना है, इसलिए यह बदलाव नये अध्यक्ष द्वारा किये जायें।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के अनेक राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को बदला जाएगा, पार्टी के नये अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी तैयारी जारीकांग्रेस पहली बार फोटो पहचान पत्र के माध्यम से अध्यक्ष के चुनाव में मतदान कराने पर भी गंभीरता से विचार कर रही है

कांग्रेस में दूसरे चरण का संघनात्मक फेर बदल करने के लिये मंथन चल रहा है जिसके तहत देश के अनेक राज्यों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को बदला जाना है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार जिन राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने हैं उनमें अन्य राज्यों के साथ-साथ महाराष्ट्र और गोवा भी शामिल हैं। 

पार्टी सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी के कुछ नेता बिहार चुनाव के तुरंत बाद यह बदलाव चाहते हैं जबकि दूसरे नेताओं का तर्क है कि जनवरी के अंत में नये पार्टी अध्यक्ष को चुना जाना है अतः यह बदलाव नये अध्यक्ष द्वारा किये जायें।

दरअसल पार्टी के चुनाव आयोग ने नये अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस आयोग के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने सभी कांग्रेस प्रतिनिधियों को पत्र लिख कर उनके फ़ोटोग्राफ़ मांगे हैं ,क्योंकि कांग्रेस पहली बार फोटो पहचान पत्र के माध्यम से अध्यक्ष के चुनाव में मतदान कराने पर गंभीरता से विचार कर रही है ताकि चुनाव की पारदर्शिता पर कोई सवाल खड़ा न हो सके। 

मिस्त्री ने अभी तक ऐसे कोई संकेत नहीं दिये हैं कि अध्यक्ष के चुनाव के लिये पार्टी का महाधिवेशन किन तारीखों में होगा लेकिन पार्टी सूत्रों के अनुसार महाधिवेशन जनवरी के अंत में अथवा फ़रवरी के मध्य होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

महाधिवेशन बुलाने का फ़ैसला इस बात पर भी निर्भर करेगा कि उस समय तक कॅरोना महामारी का प्रकोप कितना रहता है। चूंकि पार्टी के अधिकांश नेता राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाये जाने के पक्ष में हैं  बावजूद पार्टी का नेतृत्व राहुल को पारदर्शी चुनाव के ज़रिये ही ज़िम्मेदारी सौंपना चाहता है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह