लाइव न्यूज़ :

BJP से टक्कर लेने के लिए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहाया पानी की तरह पैसा, खर्च किए 820 करोड़ रुपये 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 8, 2019 15:00 IST

कांग्रेस ने 31 अक्टूबर को चुनाव आयोग में लोकसभा चुनाव के दौरान हुए खर्चे का विवरण दिया है, जिसमें उसने बताया है कि पार्टी ने सामान्य प्रचार पर 626.3 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों पर लगभग 193.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जमकर पैसा खर्च किया। इस चुनाव में कांग्रेस ने 820 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से टक्कर लेने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जमकर पैसा खर्च किया। इस चुनाव में कांग्रेस ने 820 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। हालांकि, इस रकम में लोकसभा चुनाव के अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा और सिक्किम के विधानसभाओं के खर्च का भी ब्योरा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह राशि 2014 के आम चुनावों के दौरान खर्च किए गए 516 करोड़ रुपये से अधिक है। यहां तक कि बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान714 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं, उसने अभी तक 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने खर्च का हिसाब नहीं दिया है।

कांग्रेस ने 31 अक्टूबर को चुनाव आयोग में लोकसभा चुनाव के दौरान हुए खर्चे का विवरण दिया है, जिसमें उसने बताया है कि पार्टी ने सामान्य प्रचार पर 626.3 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों पर लगभग 193.9 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसके अलावा करीब 47 करोड़ रुपये पोस्टर और चुनाव संबंधी अन्य सामग्री पर खर्च किए गए हैं। 

अन्य राष्ट्रीय दलों द्वारा किए गए चुनावी विवरण को देखे तो तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों पर 83.6 करोड़ रुपये, बीएसपी ने 55.4 करोड़ रुपये, एनसीपी ने 72.3 करोड़ रुपये और सीपीएम ने 73.1 लाख रुपये खर्च किए हैं।

आम चुनाव 2019 में कांग्रेस द्वारा प्रचार पर खर्च किए गए 626.36 करोड़ रुपये में से 573 करोड़ रुपये का भुगतान चेक द्वारा किया गया और केवल 14.33 करोड़ रुपये नकद में भुगतान किए गए हैं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने मई में मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा था कि हमारे पास पैसा नहीं है।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट