लाइव न्यूज़ :

शिवराज के बयान के विरोध में गांधीगिरी दिखाने सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस से हुई झड़प

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 9, 2019 07:36 IST

मध्यप्रदेश के सागर में मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर दिए गए शिवराज सिंह चौहान के बयान पर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ता 'गेट वेल सून मामा' के कार्ड लेकर शिवराज सिंह चौहान के बंगले की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बंगले से कुछ ही दूरी पर रोक लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सागर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस अब अक्रामक रुख अपनाते हुए दिखाई दे रही हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजधानी भोपाल की सड़कों पर गांधीगिरी करते दिखाई दिए.

मध्य प्रदेश के सागर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस अब अक्रामक रुख अपनाते हुए दिखाई दे रही हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजधानी भोपाल की सड़कों पर गांधीगिरी करते दिखाई दिए. वे शिवराज सिंह चौहान के निवास पर जाकर उन्हें ‘गेट वेल सून मामा’का कार्ड देना चाह रहे थे, मगर पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया.

मध्यप्रदेश के सागर में मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर दिए गए शिवराज सिंह चौहान के बयान पर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ता 'गेट वेल सून मामा' के कार्ड लेकर शिवराज सिंह चौहान के बंगले की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बंगले से कुछ ही दूरी पर रोक लिया. 

इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान या उनके घर के सदस्य को कार्ड और फूल देने की मांग पर अड़ गए. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर शिवराज सिंह के बंगले के पास पहुंच गए, लेकिन, पुलिस ने उन्हें वहां भी रोक लिया. पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प भी हुई. आखिरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन देने के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया.

दरअसल, सागर में शिवराज सिंह ने बयान दिया था 'कौन से खेत की मूली हैं कमल नाथ'. जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए और गांधीगिरी के जरिए विरोध करने का मन बनाया. कांग्रेसी कार्यकर्ता 'गेट वेल सून मामा' का कार्ड और गुलाब के फूल लेकर शिवराज सिंह चौहान को भेंट करने पहुंचे.

दिल्ली जाकर धरना दें शिवराज

यूरिया संकट को लेकर मध्य प्रदेश में सिसायत चरम पर है. उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है. उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान में हिम्मत नहीं है कि मध्यप्रदेश की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास जाएं. पटवारी ने शिवराज से कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आपको गिरफ्तारी देनी ही है तो दिल्ली जाकर दो. 

पटवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास जाने की हिम्मत शिवराज सिंह के पास अब नहीं बची है. वो वहां जा भी नहीं पाएंगे. पटवारी ने कहा कि इन मांगों को लेकर इतनी हिम्मत भी नहीं है शिवराज सिंह में. पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली जाकर धरना नहीं दिया और नाटक करते रहे तो वे उनके घर के सामने धरने पर बैठेंगे. पटवारी ने कहा कि आपके घर के सामने एक दिन के उपवास पर बैठूंगा. शिवराज सिंह चौहान आपका दोहरा चरित्र नहीं चलेगा.

टॅग्स :कांग्रेसशिवराज सिंह चौहानकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए