लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों के नतीजों पर बोले राहुल गांधी, कहा- मोदी सरकार के काम से खुश नहीं है जनता

By धीरज पाल | Updated: December 11, 2018 20:15 IST

राहुल गांधी ने तीन राज्यों में जीत को युवाओं, किसान और  छोटे दुकानदारों की जीत बताई है। यह कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की जीत है।

Open in App

पांच राज्यों के नतीजे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान उन्होंने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के इलेक्शन के रिजल्ट आएं  हैं और इस जीत के असली हकदार कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं । इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। 

राहुल गांधी ने तीन राज्यों में कांग्रेस हुई जीत को युवाओं, किसान और  छोटे दुकानदारों जीत बताई है। यह कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की जीत है। बीजेपी ने इन राज्यों में जो काम किया है उसे हम आगे लेकर जाएंगे। मोदी सरकार के कामकाजों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं-किसानों से जो वादा किया उसे पूरा नहीं कर पाएं। लोकसभा चुनाव पर कहा कि 2019 की लड़ाई मोदी सरकार के लिए मुश्किल होगी।

प्रेस कॉंफ्रें के दौरान मध्य प्रदेश में सपा-बसपा पर प्रश्न पूछा तो राहुल गांधी ने कहा कि सपा-बसपा की विचारधारा कांग्रेस से मिलती जुलती है।  वहीं इवीएम पर उन्होंने कहा कि इवीएम की समस्या बरकार है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में इलेक्ट्रानिक सिस्टम में चीप लगा होता है और इस चीप से ईवीएम को मैनूपेलेट कर सकते हैं।

तीनों राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की तरफ से उठी अवाजों पर राहुल गांधी ने कहा कि जो आवाज उठी है, उसके बाद हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। हम इन राज्यों में अपने वादे पूरे करेंगे।

मोदी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब प्रधान मंत्री पद के लिए चुने गए थे, तो उन्हें तीन मुद्दे पर चुना गया था। रोजगार, भ्रष्टाचार और किसान। जनता के दिमाग में था कि मोदी जी भ्रष्टाचार के लिए लड़ेंगे। लेकिन पीएम मोदी खुद भ्रष्ट है। 

टॅग्स :राहुल गांधीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो