राहुल दोबारा पहुंचे सोमना‌थ मंदिर, जिले की सारी सीटें जीती थीं कांग्रेस ने

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 23, 2017 11:46 AM2017-12-23T11:46:18+5:302017-12-23T13:04:27+5:30

चुनाव खत्म होने के बाद भी राहुल गांधी ने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमनाथ मंदिर में दर्शन के साथ की।

congress president rahul gandhi to visit somnath temple today | राहुल दोबारा पहुंचे सोमना‌थ मंदिर, जिले की सारी सीटें जीती थीं कांग्रेस ने

राहुल दोबारा पहुंचे सोमना‌थ मंदिर, जिले की सारी सीटें जीती थीं कांग्रेस ने

कांग्रेस अध्यक्ष अहमदाबाद में गुजरात चुनाव नतीजों पर आयोजित चिंतन शिविर में हिस्सा लेने दोबारा गुजरात पहुंच गए हैं। इस बार भी उन्होंने सोमनाथ मंदिर जाकर दर्शन किए हैं। उस वक्त सबसे मन में सवाल था कि क्या राहुल फिर से विजिटर बुक में दस्तखत करेंगे?

असल में गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर जाकर दर्शन किया था। तब विज‌िटर बुक पर उनके दस्तखत को लेकर जमकर विवाद हुआ था। कथ‌ित तौर पर राहुल ने विदेश‌ियों के लिए रखी गई विजिटर बुक पर दस्तखत कर दिए थे। इसके बाद उनके हिन्दू होने पर सवाल खड़े किए गए थे। अब जब चुनाव खत्म हो गए हैं, प्रदेश में कांग्रेस की हालत सुधरी है, 2002 की 57 सीटों के मुकाबले  कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल कर ली हैं तो राहुल दोबारा सोमनाथ दर्शन को पहुंचे हैं।

इसमें खास बात यह कि सोमनाथ जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। 



Web Title: congress president rahul gandhi to visit somnath temple today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे