लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का मांगा इस्तीफा, राफेल को लेकर लगाए ये गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: April 11, 2019 20:54 IST

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राफेल पर मोदी सरकार का झूठ पकड़ा गया है। सच्चाई सामने आ रही है और सब यही कह रहे हैं कि एक ही चौकीदार चोर है।’

Open in App

राफेल सौदे से संबंधित कुछ नए दस्तावेजों को आधार बनाये जाने पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति को उच्चतम न्यायालय द्वारा ठुकराए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राफेल से जुड़े दस्तावेजों को ‘चोरी हुआ बताकर’ ‘दबाने’ की कोशिश करने के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और कुछ अन्य लोगों को इस्तीफा देना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राफेल पर मोदी सरकार का झूठ पकड़ा गया है। सच्चाई सामने आ रही है और सब यही कह रहे हैं कि एक ही चौकीदार चोर है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘तत्कालीन रक्षा सचिव ने रक्षा मंत्री को लिखा था कि प्रधानमंत्री कार्यालय का साथ-साथ समानांतर बातचीत उचित नहीं है।...जल्दबाजी इस बात की थी कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जाए।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह कब होता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रक्षा खरीद से जुड़ी टीम का हिस्सा होते हैं? किस आधार पर अजीत डोभाल बातचीत के लिए पेरिस गए थे?

विमानों की आपूर्ति की समयसीमा संप्रग सरकार की तुलना में कम है?’’ सिंघवी ने कहा, ‘‘ क्या रक्षा मंत्री और उन लोगों का इस्तीफा नहीं होना चाहिए जिन्होंने दस्तावेजों को चोरी हुआ करार देकर दबाने की कोशिश की है? रक्षा मंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अदालती अवमानना का आरोप लगाए जाने पर पलटवार करते हुए सिंघवी ने कहा कि अगर वह आरोप लगा रही हैं तो अदालत के समक्ष जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राफेल मामले पर राहुल गांधी से बहस करनी चाहिए। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत