कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, गुजरात की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

By पल्लवी कुमारी | Published: April 3, 2019 10:49 PM2019-04-03T22:49:45+5:302019-04-03T22:49:45+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अब तक कुल 355 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

Congress party releases list of 6 candidates in Gujarat for Lok sabha election 2019 | कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, गुजरात की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, गुजरात की 6 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Highlightsलोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी।गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होंगे।

कांग्रेस ने बुधवार को गुजरात और ओडिशा में सात लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक गुजरात में छह और ओडिशा में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है।

लोकसभा सीट और उम्मीदवारों के नाम

1- बनासकांठा लोकसभा सीट से पार्थीभाई भाटोल को टिकट दिया गया है। 
2- साबरकांठा लोकसभा सीट से  राजेंद्र ठाकोर को टिकट दिया गया है। 
3- अमरेली लोकसभा सीट से परेश धनानी को टिकट दिया गया है।
4- भावनगर लोकसभा सीट से मनहर पटेल को टिकट दिया गया है।
5-खेड़ा लोकसभा सीट से विमल शाह को टिकट दिया गया है।
6- सूरत लोकसभा सीट से अशोक अधेवदा को टिकट दिया गया है।



कांग्रेस अब तक कुल 355 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी।  गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है।

Web Title: Congress party releases list of 6 candidates in Gujarat for Lok sabha election 2019