अरविंद केजरीवाल को मिली है जेड प्लस की सुरक्षा? कांग्रेस विधायक के दावे को पंजाब पुलिस ने किया खारिज

By मेघना सचदेवा | Published: July 28, 2022 10:58 AM2022-07-28T10:58:05+5:302022-07-28T11:01:32+5:30

पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह ने दावा किया है कि अरंविद केजरीवाल को केंद्र से सुरक्षा मिलने के बाद भी पंजाब सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा मुहया कराई है।

Congress MLA Sukhpal Singh Khaira alleged that Arvind Kejriwal had been given Z+ security by the Punjab government | अरविंद केजरीवाल को मिली है जेड प्लस की सुरक्षा? कांग्रेस विधायक के दावे को पंजाब पुलिस ने किया खारिज

अरविंद केजरीवाल को मिली है जेड प्लस की सुरक्षा? कांग्रेस विधायक के दावे को पंजाब पुलिस ने किया खारिज

Highlightsखैरा ने दावा किया है कि पंजाब पुलिस के कमांडो दिल्ली के कपूरथला हाउस में तैनात थे।पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो दस्तावेज सामने आए हैं वो आधिकारिक नहीं हैं। कांग्रेस ने पंजाब के अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को अपने राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य के कांग्रेस  विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है। खैरा का दावा है कि पंजाब सरकार की तरफ से अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है। खैरा ने अपने दावे को पुख्ता दिखाने के लिए कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं। सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब दिल्ली के सीएम को केंद्र से सुरक्षा मिली हुई है तो उन्हे पंजाब की तरफ से जेड प्लस की सुरक्षा क्यों दी जा रही है। खैरा ने मांग की है कि पंजाब की तरफ से दी गई सुरक्षा को वापस लिया जाए। 

पंजाब पुलिस का जवाब 

खैरा के पास मौजूद दस्तावेजों पर पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो दस्तावेज सामने आए हैं वो आधिकारिक नहीं हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से ये भी कहा गया है कि जिन दस्तावेजों की बात की जा रही है वो पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी द्वारा दायर एक रिट याचिका का एक हिस्सा है। ये दस्तावेज पंजाब पुलिस के किसी आधिकारिक दस्तावेजों में से नहीं हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों पर ना ही कोई हस्ताक्षर हैं और ना ही कोई स्टांप। 

पहले आम आदमी पार्टी में थे खैरा 

बता दें कि खैरा ने एक संबोधन के दौरान ये दावा किया है कि पंजाब पुलिस के कमांडो पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास दिल्ली के कपूरथला हाउस में तैनात थे। गौरतलब है कि खैरा पहले आम आदमी पार्टी में थे और वह पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने पंजाब के अपने विधायक सुखपाल सिंह खैरा को अपने राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Web Title: Congress MLA Sukhpal Singh Khaira alleged that Arvind Kejriwal had been given Z+ security by the Punjab government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे